फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A fire broke out in a shop in Sitapur.

Sitapur: शॉर्ट सर्किट से कन्फेक्शनर की दुकान में लगी आग 10 लाख का सामान जलकर राख

Tue, 22 Nov 2022 12:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Nov 2022 12:49 PM IST
सार

सीतापुर के मोहल्ला प्रेम नगर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया। जब तक दुकान मालिक पहुंचा तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था। 

विज्ञापन
A fire broke out in a shop in Sitapur.
आग लगने के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर कोतवाली इलाके में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में 10 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।  सूचना मिलते ही मौके पर दुकान मालिक पहुंचा लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला प्रेम नगर में ईगल कन्फेक्शनर के नाम से एक दुकान स्थित है। जिसके मालिक हंसराज ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 1:30 बजे दुकान बंद करके गए थे।  जिसके बाद सुबह को जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई है।  मौके पर पीड़ित दुकानदार ने जाकर देखा तो पता चला कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी तो झलक है, रिश्तों की परख लोकसभा चुनाव में, शिवपाल ने खुद को अखिलेश पर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सैफई के सम्मान की खातिर पिघली रिश्तों पर जमी बर्फ, शिवपाल के घर जाकर अखिलेश ने दिया एकजुटता का संदेश


पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड में उसकी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी जा रही है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed