फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A fine of 18.77 lakh was collected from 65 vehicles.

Sitapur News: 65 वाहनों से वसूला गया 18.77 रुपये लाख जुर्माना

Mon, 27 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A fine of 18.77 lakh was collected from 65 vehicles.
सीतापुर। मंडी शुल्क की चोरी रोकने के लिए विभाग की और से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। मंडी समिति सीतापुर और बिसवां में 65 वाहनों से 18,77,085 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वर्तमान माह में मंडी शुल्क चोरी रोकने के लिए शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत आठ वाहनों से जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


मंडी समिति सीतापुर क्षेत्र में 34 वाहनों से 6,92,670 रुपये जुर्माना वसूला गया। मंडी समिति बिसवां में 23 वाहनों से 4,35,030 रुपये जुर्माना वसूला गया। इन दोनाें मंडी के सचिव रजनीकांत वर्मा हैं। इनकी ओर से समिति कर्मचारियों के साथ रोड चेकिंग अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जुलाई माह से मंडी शुल्क चोरी रोकने के लिए लागू की गई नई व्यवस्था के तहत मक्का लदे आठ ट्रकों से 7,40,385 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। संबंधित ट्रकों को मंडी पोर्टल पर वाहन टैगिंग के समय लिए गए अक्षांश और देशांतर को गूगल मैप से सर्च करने पर फर्रूखाबाद व गोंडा जिले में लोडिंग होने का पता चला। इसे नियमों के विपरीत कर चोरी मानते हुए शमन शुल्क की वसूली की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed