फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A child came in front of the school bus, it went out of control and overturned, the innocent died after being crushed

Sitapur News: स्कूल बस के सामने आया बच्चा, अनियंत्रित होकर पलटी, दबकर मासूम की मौत

Sat, 05 Jul 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A child came in front of the school bus, it went out of control and overturned, the innocent died after being crushed
सीतापुर। थानगांव के ग्वारी गांव मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अचानक बच्चा सामने आ जाने से स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई और बच्चे को चपेट में लेते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 16 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में तीन बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महमूदाबाद के गोडैचा चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान नाम से स्कूल है। दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल में छुट्टी होने पर बस (यूपी 34 टी 7620) बच्चों को लेकर हलीमनगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ग्वारी गांव मार्ग पर बकरी चरा रहा ग्वारी निवासी शहजाद (8) अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई और शहजाद को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि 40 सीटर बस में 16 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बकरी चरा रहे बच्चे को बचाने में बस पलट गई। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक भाग निकले हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। जहां हादसा हुआ है, वहां कोई ब्लैकस्पाॅट नहीं है। यह स्कूल सपा सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र सिंह वर्मा का है। वहीं पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
अर्पिता गुप्ता(12), अंजली मौर्य(12), अभिनव पोरवाल(15), मो. शारिक(19), मो. नावेद(12), दिलीप कुमार(13), अनुप्रिया शुक्ला(12), अंशिका शुक्ला(13), आयुष(13), शुभम(10), जाह्नवी शुक्ला(10), क्रांति(12), मो. अल्तमश(14), रोमायशा(13), जितेंद्र(10) और आकाश (17)।


सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

सीतापुर में हुए बस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed