फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   भेड़ियों के हमलों में सात जख्मी

भेड़ियों के हमलों में सात जख्मी

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। क्षेत्र में भेड़िये के आतंक से लोग दहशत में हैं। भेड़िये के हमले से अब तक क्षेत्र के तीन गांवों में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो चुके हैं। वहीं भेड़िये ने सात मवेशियों पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया है। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी 90 वर्षीय कोकिला अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। इसी दौरान भेड़िये ने उस पर हमला बोल दिया। चीख सुनकर परिवार के अलावा गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस पर भेड़िया वहां से भाग निकला। उसके चेहरे पर गंभीर जख्म हुए हैं। इसके बाद भेड़िये ने गांव के ही प्रेम सागर की छह वर्षीय पुत्री संध्या पर हमला बोल दिया। उसके गाल पर भेड़िये के दांत के गहरे जख्म हुए हैं। वहीं खुरेहटा निवासी राजेश्वरी (50) को भी भेड़िये ने जख्मी कर दिया। कैथाभारी गांव में भेड़िये के हमले से शिवम (5) व रामकुमार (35) जख्मी हो गए। रामपुर निजामपुर गांव में भेड़िये ने पति-पत्नी पर हमला बोल दिया। इससे रचना (22) व उसका पति बृजेश घायल हो गए। घायलों का क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह खुरेहटा गांव में दो भेड़िये देखे गए।
विज्ञापन


भेड़िये के काटने से उसके सैलाइवा में मौजूद वायरस शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जो रैबीज का कारक बनते हैं। ऐसे में शरीर के जिस अंग पर हमला हुआ हो, उसे बहते हुए साफ पानी में धुलना चाहिए। घरेलू इलाज की बजाए तत्काल किसी डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ

पहले भी भेड़िये का शिकार बन चुके
25 सितंबर 2012- सदरपुर के कमनापुर के बद्रीप्रसाद (70) व रामनायक घायल हुए।
18 सितंबर 2012- थानगांव के बर्रा गांव के नेतराम की तीन वर्षीय पुत्री शालिनी भेड़िये का निवाला बनी।
26 अगस्त 2012- सरैया छतौना गांव के मनसुखा (10) शिकार बनी।
25 अगस्त 2012- तरसेवरा गांव में चौदह वर्षीया बालिका को मार डाला।
16 अगस्त 2012- सनबरसा दीपक (5) को भेड़िये ने मार डाला।
10 जून 2012-चहलारी गांव निवासी विनोद के तीन वर्षीय पुत्र को भेड़िये ने बनाया निवाला।
20 मार्च 2012- बजेहरापुरवा गांव में सिंचाई कर रहे दो किसानों पर भेड़िये ने बोला हमला।
24 फरवरी 2012- सरैंया भटपुरवा में मुशीर की पुत्री परवीन को भेड़िया उठा ले गया।
14 फरवरी 2012- छतौनी के राम गुलाम की छह वर्षीया पुत्री सुनीता बनी निवाला।
6 जनवरी 2012- सिसइया बाजार निवासी बैजनाथ के एक वर्षीय बेटे को भेड़िये ने बनाया निशाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed