{"_id":"128-43497","slug":"Sitapur-43497-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़िये के हमले में दो ग्रामीण जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़िये के हमले में दो ग्रामीण जख्मी
Sitapur
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पहला (सीतापुर)। सदरपुर थाना इलाके के ग्राम नईबस्ती व कमनापुर में बीती रात भेड़िये के आतंक से ग्रामीण भयभीत रहे। उसने हमला कर कमनापुर के दो लोगों को घायल कर दिया। वहीं दोनों गांव में कई मवेशियों को भी निशाना बनाया। रातभर ग्रामीणों में कोहराम मचा रहा। लोग अपनी सुरक्षा के लिए शोर मचाते रहे। सुबह होने पर कुछ ग्रामीणों ने एकत्रित होकर भेड़िये का पीछा किया और उसे लाठियों से पीटकर मार डाला। घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गईं हैं।
सोमवार रात सदरपुर इलाके के ग्राम कमनापुर मजरा भुड़कुड़ा निवासी बद्री प्रसाद (70) व रामनायक को भेड़िये ने सोते समय घायल कर दिया। इसके अलावा इसी गांव के शिव कुमार के तीन मवेशियों और क्षेत्र के नईबस्ती मजरा बजेहरा में विनोद व प्रकाश की गायों को जख्मी कर दिया। इन हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा।
ग्रामीण एकत्रित होकर अपनी सुरक्षा के लिए शोर मचाते रहे और लाठियां लेकर गांव के आस-पास टहलते रहे। भेड़िये की मौजूदगी के कारण पिछले कई दिनों से ग्रामीण भयभीत थे। आखिरकार मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एकत्रित होकर भेड़ियों को मार गिराने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर नईबस्ती के पास सुमली नदी के किनारे भेड़िये को लाठियों से पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने भेड़िये के हमले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी हैं। अभी पुलिस व वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका है।