फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   99.3 percent voting for mlc elections

एमएलसी चुनाव के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद

Sun, 10 Apr 2022 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
99.3 percent voting for mlc elections
सीतापुर। एमएलसी चुनाव लड़ रहे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को मतपेटियों में कैद हो गया है। 20 बूथों पर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 99.2 प्रतिशत मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। कुछ मतदाता जेल में बंद होने व अन्य कारणों से मतदान नहीं कर सके। चुनाव प्रेक्षक राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद के साथ ही डीएम और एसपी बूथों का भ्रमण कर लगातार जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए भाजपा के पवन सिंह चौहान, सपा के अरुणेश कुमार यादव और निर्दलीय अरुण कुमार चुनाव मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए 3891 मतदाताओं को शनिवार को 20 बूथों पर मतदान करना था। इसके सापेक्ष 99.2 फीसदी मतदाताओं ने संबंधित बूथों पर जाकर मतदान किया। सभी बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रोआब्जर्वर की देखरेख में मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल मतदान कार्य किया गया। सुबह आठ बजे से दस बजे तक सुस्त गति से मतदान जारी रहा। इस समय तक 24 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक सर्वाधिक 33.5 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दो बजे तक 90.5 प्रतिशत और शाम चार बजे तक 99.2 फीसदी मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। पोलिंग पार्टियों की ओर से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराया गया। भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान ने महमूदाबाद, महोली सहित अन्य बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीठासीन अफसरों की ओर से बैलेट बाक्स तहसील सदर परिसर में स्थित कक्ष संख्या 11 में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखे गए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। एमएलसी चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को प्रेक्षक नियुक्त किया था। मतदान के समय उन्होंने जिला पंचायत स्थित नेहरू हॉल, ब्लॉक खैराबाद, बिसवां, पहला, महमूदाबाद, मिश्रिख बूथ का मुआयना किया। डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी आरपी सिंह ने कसमंडा, पहला, बिसवां, लहरपुर, परसेंडी आदि बूथों का भ्रमण किया।
एमएलसी चुनाव में सभी सांसद, विधायक मतदाता हैं। जिले के दो विधायक राज्यमंत्री भी हैं। सदर विधायक नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने जिला पंचायत स्थित नेहरू हाल बूथ पर मतदान किया। इसी बूथ पर सांसद राजेश वर्मा ने वोट डाला। हरगांव विधायक कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने ब्लॉक हरगांव के बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। विधायक महमूदाबाद आशा मौर्या ने ब्लॉक महमूदाबाद में, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने महोली में, सिधौली विधायक मनीष रावत ने सिधौली में मतदान किया।

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से विकास खंड जाने वाले मार्ग को बैरियर लगाकर रोक दिए गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी वाहन नगर से तहसील मार्ग से होते हुए केसरीगंज होकर हरगांव व लखीमपुर की ओर गए। सबसे अधिक परेशानी का सामना क्षेत्र से गुजरने वाले गन्ने से लदे ट्रकों को हरगांव, लखीमपुर जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का स्टाल कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed