फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   95 children were vaccinated in the slum

Sitapur News: मलिन बस्ती में 95 बच्चों को लगाया टीका

Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
95 children were vaccinated in the slum
लहरपुर (सीतापुर)। नगर की मलिन बस्ती ठठेरी टोला में लंबे समय से टीकाकरण से वंचित बच्चों का मंगलवार को टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने बस्ती में 95 बच्चों काे टीका लगाया।
विज्ञापन

इस बस्ती की ढाई वर्षीय अंकिता डिप्थीरिया रोग से ग्रसित मिली थीं। इसके बाद मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने मलिन बस्ती के लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करते हुए उन्हें टीकाकरण से होने वाले फायदों से अवगत कराया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि इस बस्ती के 110 बच्चों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया था। इसमें से 95 बच्चों का टीकाकरण मंगलवार को किया गया है। शेष अनुपस्थित 15 बच्चों के आने पर उनका टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. शिवपूजन सिंह, बीसीपीएम मनोज वर्मा, बीपीएम गौरव सक्सेना, मॉनिटर विजय अवस्थी, एएनएम रेनू, प्रियंका, आशा हिना बानो, चंद्रा पांडेय, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed