फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   उतर प्रदेश का गठबंधन देगा देश को नया प्रधानमंत्री: सतीश मिश्रा

उतर प्रदेश का गठबंधन देगा देश को नया प्रधानमंत्री: सतीश मिश्रा

Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश का गठबंधन देगा देश को नया प्रधानमंत्री: सतीश मिश्रा
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने रेउसा में की चुनावी जनसभा
विज्ञापन

रेउसा /बिसवां (सीतापुर)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश का गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देगा। इस लोकसभा चुनाव में गठबंधन एकतरफा जीत रहा है। कांग्रेस का यूपी में कहीं नाम ही नही है। वह मंगलवार को सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे के समर्थन में रेउसा की पशु बाजार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर सीधा प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में कोई काम नही किया है। भाजपा वाले गालीगलौज करते हैं तो कभी एक-दूसरे के खिलाफ जूते उठा लेते हैं। भाजपा सरकार सिर्फ जनता को डरा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं ठोंक दो।
विज्ञापन


पुलिस जहां मौका पाती ठोंक देती है और जहां उनके नेताओं को मौका मिलता वह ठोंक देते हैं। ठोंकीदार मुख्यमंत्री कहते वह मठाधीश हैं। मठाधीश हैं तो मठ में जाकर भगवान का नाम लें। सतीश ने कहा कि भाजपा भी कांग्रेस के पदचिन्हों पर चल रही है। पहले कांग्रेस ने जनता को सिर्फ वोट बैंक समझकर इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भाजपा कर रही है। उन्होंने जनता से सवाल किया प्रदेश की राजधानी से जुड़ा होने के बाद भी सीतापुर विकास में पिछड़ा क्यों हैं। क्योंकि यहां जो नेता हैं, वह जब उनके नहीं हुए जिन्होंने उन्हें सियासी जमीन देकर खड़ा किया तो आपके कैसे होंगे।

हर वर्ग को रिझाते हुए बोले मायावती का शासन आपने पहले देखा है। हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम बसपा प्रमुख करती हैं। गठबंधन इस बार देश में सरकार बनाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह झीन, रिजवान अहमद, अतीक अहमद, जलीस अंसारी, नसीम इंजीनियर आदि मौजूद थे।


सीतापुर से गहरा रिश्ता
सतीश मिश्र ने कहा कि नकुल दुबे को उन्होंने खासतौर पर यह सीट चुनकर यहां भेजा है। इसकी वजह यह है कि उनका सीतापुर से गहरा रिश्ता है। यहां हमारे और नकुल के कई रिश्तेदार हैं तमाम दोस्त हैं। अब तो नकुल सीतापुर में घर लेकर रहने भी लगे हैं। मैंने भी कह दिया कि अब इटौंजा भूल जाओ, अब तुम सीतापुर के हो गए हो। तुम्हें यहीं रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed