{"_id":"5c894314bdec2276d05bfbd6","slug":"91552499476-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैंपो पलटा दर्जनभर यात्री जख्मी, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैंपो पलटा दर्जनभर यात्री जख्मी, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड टैंपो पलटा, दर्जनभर यात्री जख्मी, तीन गंभीर
महमूदाबाद/सदरपुर (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के गोड़ैचा बाजार से सवारियां भरकर सदरपुर जा रहा एक ओवरलोड टैंपो बकहुंआ बेल के पास पलट गया। इस हादसे में टैंपो में सवार दर्जनभर से अधिक यात्री जख्मी हो गए।
बुधवार की शाम सवारियों से भरा टैंपो गोड़ैचा चौराहे से सदरपुर जा रहा था। टैंपो चालक बकहुंआ बेल के पास यूपी-100 पुलिस की गाड़ी देखकर हड़बड़ा गया और अनियंत्रित होकर टैंपो पलट गया। इस हादसे में क्षेत्र के अंगेथुआ गांव निवासी संगीता (25) पत्नी सरजू, उसका बेटा भूपेंद्र (2), हरैया निवासी रामदीन (30) को सीएचसी महमूदाबाद लाया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि संगीता का बांया हाथ कंधे के पास से लगभग अलग हो गया है। उसका बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी है। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल रामदीन के अनुसार टैंपो में 15 लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
टैंपो चालक दुर्घटना होने के बाद भाग निकला। कम चोटिल यात्री वहां से निकल गए और अपना निजी व सरकारी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार कराया। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।