{"_id":"5c76dc90bdec227383360032","slug":"91551293584-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रदानी ईश्वरी ने दो के जीवन में भरा उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रदानी ईश्वरी ने दो के जीवन में भरा उजाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सक्षम संस्था ने करवाया 179वां नेत्रदान
सीतापुर। शहर के आर्यनगर के रामचंद्र मंगलानी की पत्नी ईश्वरी देवी का मंगलवार रात को निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थी। परिवारीजनों की सहमति पर आंख अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने आवास पर जाकर ऑपरेशन से दोनों कार्निया सुरक्षित करवायी। ऐसे में अब दो जरुरतमंदों को इन कार्निया का प्रत्यारोपण किया जाएगा।
सक्षम संस्था के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि ईश्वरी देवी का निधन मंगलवार की रात हो गया था। उनकी इच्छा अनुसार पुत्र अशोक मंगलानी ने सक्षम संस्था में संपर्क कर नेत्रदान करवाने का आग्रह किया। इस पर संस्था के पदाधिकारियों ने आंख अस्पताल जाकर डॉक्टरों की टीम का गठन करवाया।
तत्पश्चात टीम ने उनके आवास पर जाकर ऑपरेशन के जरिए नेत्रदानी की दोनों कार्निया सुरक्षित आई बैंक में रखवाई। यह कार्निया दो नेत्रहीनों को निशुल्क लगाई जाएगी। संस्था के अध्यक्ष संदीप भरतिया ने नेत्रदानी के परिवारीजनों का आभार जताते हुए कहा कि समाज हित में किया गया उनका यह कार्य सदैव याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने ईश्वरी देवी को श्रद्धासुमन देते हुए कहा कि इनकी आंखें सदैव पा रहे थे, अब रंगबिरंगी दुनिया को देख सकेंगे। अक्षत अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा यह 179वां नेत्रदान करवाया गया है।