{"_id":"5c76dc7cbdec2237d6014eff","slug":"91551293564-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में खुली खाद के भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में खुली खाद के भरे नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक अफसरों के छापे में खाली बोरियां, तौल कांटा भी मिला
सीतापुर। मिलावटी खाद बनाकर इफको खाद की बोरी में पैक करने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कृषि विभाग के अफसरों ने शहर के एक गोदाम पर छापेमारी की। छापे में खुली खाद का स्टॉक व खाली बोरियों समेत तौल कांटा भी पाया। इस पर टीम ने खाद के नमूने भरने के बाद गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार रात को गल्ला मंडी के सामने शिव शक्ति गोदाम परिसर में कृषि मंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक अफसरों समेत विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। यहां पर कई खाद गोदामों को चेक किया। एक गोदाम में खुली खाद का स्टॉक मिला।
नवरत्ना एनपीके खाद की तमाम खुली बोरियां मिलीं। दानेदार यूरिया की बोरियां भी खुली पाईं। गोदाम में खाद तौलने वाला कांटा भी रखा था। खुली खाद को संदिग्ध मानते हुए नमूने भरे गए। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट पीपी उपाध्याय, उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडे, तहसीलदार सदर की मौजूदगी में की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में संचालक के खिलाफ एफआईआर कराने की अनुमति के लिए पत्रावली डीएम को भेजी गई है।