{"_id":"5c3cd65abdec227327041b9c","slug":"91547490906-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन पहले गायब बच्चे का तालाब से शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन पहले गायब बच्चे का तालाब से शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के पिता ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
संदना/औरंगाबाद (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में आठ दिन पहले घर से रहस्यमय तरीके से लापता नवजात बच्चे का शव सोमवार की दोपहर गांव के बाहर तालाब से बरामद किया गया। मृतक बच्चे के पिता ने अपनी ही पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी महिला दिमागी रूप से बीमार बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाक्षेत्र के असल गांव निवासी विकास का 25 दिन का नवजात बेटा बीती 6 जनवरी को घर से उस समय अचानक लापता हो गया था जब घरवाले दावत में गए थे। घर पर बच्चा और उसकी मां प्रीती ही मौजूद थी। प्रीती ने बताया था कि वह कुछ देर के लिए किसी काम से पड़ोस में चली गई और वापस आने पर बच्चा गायब मिला।
घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी। सोमवार की दोपहर गांव के बाहर तालाब के किनारे ग्रामीण शौच को गए थे। इसी बीच उनकी निगाह गूलर के पेड़ पर गई। पेड़ पर किसी बच्चे के कपड़े टंगे थे। यह खबर फैलने पर वहां पहुंचे लापता बच्चे के घरवालों ने कपड़े पहचान लिए।
विज्ञापन
इसके बाद तलाश के दौरान तालाब से बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया। हर कोई उस वक्त अवाक रह गया जब मृतक बच्चे के पिता ने अपनी ही पत्नी प्रीती पर बच्चे की हत्या का आरोप जड़ दिया। पिता विकास के मुताबिक, उसकी पत्नी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।
उसने ही बच्चे की हत्या कर दी। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि आरोपी महिला विक्षिप्त प्रतीत होती है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।