फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रकों की आमने-सामने भिडंत में खलासी की मौत, तीन जख्मी

ट्रकों की आमने-सामने भिडंत में खलासी की मौत, तीन जख्मी

Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों की आमने-सामने भिडंत में खलासी की मौत, तीन जख्मी
रेउसा इलाके में सीतापुर-बहराइच मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार को कोहरे के चलने दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को केबिन से निकालकर पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।

जिला फर्रुखाबाद थाना राजेपुर के उजरामऊ घटिया घाट पंचाल निवासी चालक उर्जेश व खलासी अमित (24) पुत्र बाबूराम बहराइच आलू लेकर गए थे। बुधवार की देर रात ट्रक खाली कर वह लोग वापस फर्रुखाबाद जा रहे थे। चालक उर्जेश सीट पर सो रहा था, जबकि खलासी अमित ट्रक चला रहा था।
विज्ञापन


उधर, जिला कुशीनगर के अहिरोरी निवासी कमलेश चौरसिया 18 टायर के ट्रक में मुर्गी का दाना लेकर राममनोहर के साथ बहराइच जा रहा था। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर अकसोहा गांव के करीब कोहरे के कारण दोनों ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना जबरदस्त था, कि दोनों वाहनों में सवार चारों लोग केबिन के अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों के शीशे तोड़कर चारों को केबिन से बाहर निकाला। थाना प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया कि खलासी अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


एसओ रेउसा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
नवागत एसओ विनोद मिश्र ने हादसे के दौरान ईमानदारी की मिसाल पेश की। दरअसल, ट्रकों की भिड़ंत की खबर पाकर पुलिस ने पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बहराइच से आलू बेचकर फर्रुखाबाद जा रहे ट्रक में आलू बिक्री के 3 लाख 44 हजार रुपये की नकदी मौजूद थी। एसओ ने नकदी कब्जे में लेकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार सुबह ट्रक चालक उर्जेश को एसओ ने पूरी रकम सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed