फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तालाब में डूबे दो मासूमों की मौत

तालाब में डूबे दो मासूमों की मौत

Wed, 25 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबे दो मासूमों की मौत
तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद (मिश्रिख)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर तालाब में दो बच्चे डूब गए। इसमें एक बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दो बच्चों की मौत से गांव में मातमी शोक पसर गया है।
मिश्रिख के ग्राम अरबगंज निवासी जयप्रकाश कनौजिया का पुत्र विराट कनौजिया (6) मंगलवार की दोपहर गांव के ही जाकिर के पुत्र हारून (7) के साथ गांव के बाहर तालाब की तरफ खेलने गया था। बताते हैं कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब में चले गए और नहाने लगे। इसी बीच वे गहराई में पहुंच गए। तैरना न आने की वजह से दोनों बच्चे पानी में डूब गए। घटना को देखते ही गांव के लोगों ने तालाब में छलांग लगाई और बच्चों को तलाशने लगे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने डूबे हुए बच्चों को बाहर निकाला। तब तक विराट की डूबने से मौकेे पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि हारून जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। परिवारीजन आननफानन उसे लेकर नैमिषारण्य सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बालक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय हारून ने रास्ते ही में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो तालाब पर अक्सर गांव का कोई न कोई व्यक्ति मौजूद रहता था। लेकिन मंगलवार को ऐसा मौका रहा, जब कोई मौजूद नहीं था। बच्चे अकेले ही तालाब में पहुंच गए और डूब गए। परिवारीजनों व ग्रामीणों को काफी देर बाद संदेह हो पाया कि बालक तालाब में डूबे हैं। जिसके बाद तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की गई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई तालाब पर मौजूद होता, तब शायद बच्चों को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed