फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अगवा की गई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अगवा की गई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2017 03:19 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
अगवा की गई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अगवा किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से संपूर्णा नगर जनपद खीरी के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगाई गई किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। सदरपुर एसओ सचिन कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्णानगर जनपद खीरी निवासी मनोज कुमार पुत्र लाल बहादुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पंद्रह वर्षीया किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को तलाश रही थी। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे सदरपुर आने की पुलिस को जानकारी मिली। मामले की विवेचना कर रहे एचसीपी हवलदार सिंह ने मय महिला आरक्षी सदरपुर बस स्टेशन के समीप पहुंचकर भागने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहे मनोज को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed