फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शौचालय निर्माण में 26.88 लाख का घोटाला

शौचालय निर्माण में 26.88 लाख का घोटाला

Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में 26.88 लाख का घोटाला
प्रधान व सचिव ने ग्राम निधि से निकाल ली धनराशि
विज्ञापन

सीतापुर। सुहागिनों को विधवा पेंशन देने के खुलासे के बाद एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। एलिया ब्लॉक के सोहई गांव के प्रधान व सचिव ने मिलकर शौचालय निर्माण में बड़ा घपला कर दिया। शिकायत पर कराई गई जांच में 26 लाख 88 हजार रुपये गबन का खुलासा हुआ है। सीडीओ संदीप कुमार ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

दरअसल एलिया ब्लॉक के सोहई गांव में 299 शौचालय बेसलाइन के अनुसार व 71 शौचालय एसओबी के तहत बनवाए जाने थे। इसके लिए धन भी आवंटित कर दिया गया था। इन 370 शौचालय में से महज 146 शौचालय का ही निर्माण कराया गया।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर सीडीओ सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। शिकायत पर इस गंभीर मामले की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि गांव में महज 146 शौचालय बनवाए गए और 224 शौचालयों का निर्माण कराए बिना ही करीब 26 लाख 88 हजार रुपया निकला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पैसा ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से ग्राम निधि छह के खाते से निकाल ली गई है। सीडीओ ने इस बाबत पत्र लिखकर डीपीआरओ को 31 मार्च तक सख्त कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed