{"_id":"5c8bf144bdec22141e2228ce","slug":"81552675140-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पंचायत सचिवों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पंचायत सचिवों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों पर कमियों को तत्काल सही करने के निर्देश
सीतापुर। चुनाव आयोग के फरमान पर परसेंडी ब्लॉक के मुआयने में बीडीओ को 13 परिषदीय स्कूलों में शौचालय ठीक नहीं मिले। इनके अलावा अन्य कमियां भी मिलीं। इस पर बीडीओ ने आठ पंचायत सचिवों को चेतावनी दी।
इसके जरिए तीन दिन में बूथों पर मूलभूत सुविधाएं व कमियों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ परसेंडी ने एडीओ पंचायत एवं एडीओ आईएसबी के साथ ब्लॉक क्षेत्र के प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूलों का मुआयना किया।
ग्राम पंचायत परसेंडी, उमरीशादीपुर, अमौरा बेनीरामा, पकरिया धापूपुर, बन्नीशाहपुर, गुराईपुर, पगरोई, अलावलपुर, बड़ागांव, धरनाग, रिखौना, उमरिया खानपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, हैंडपम्प, रैम्प, छाया एवं बाउंड्रीवाल आदि का मुआयना किया।
विज्ञापन
इस दौरान 13 स्कूलों में शौचालय की शीट मरम्मत योग्य पाई गईं। निष्प्रयोज्य शौचालय, शीट टूटी मिलने, रैम्प टूटा, हैंडपंप रिबोर योग्य एवं मूत्रालय पाइप टूटी पाए जाने से समेत कुछ अन्य कमियां पाई गईं।
इन पंचायत सचिवों से किया जवाब तलब
स्कूलों के शौचालय खराब पाए जाने समेत अन्य कमियां पाए जाने पर आठ पंचायत सचिवों का बीडीओ ने जवाब तलब किया है। पंचायत सचिव राजेश कुमार चौधरी, विवेक कुमार, मानसी प्रजापति, राहुल सिंह, अनिलेश कुमार यादव, मनोज शर्मा, जितेन्द्र कुमार पाल एवं अजय कुमार गौतम से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में मिली कमियों को तीन दिन में ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कठोर चेतावनी भी दी है।