{"_id":"5c86b510bdec221425445bf5","slug":"81552332048-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने केरोसिन डाल खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने केरोसिन डाल खुद को लगाई आग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह बताई जा रही घटना की वजह
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक विवाहिता ने सोमवार को केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
मिश्रिख इलाके के ग्राम भुड़ियारा निवासी प्रीती (25) पत्नी कृष्ण कुमार ने सोमवार को घर के कमरे में खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाकर विवाहिता को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना को लेकर बताया जाता है कि विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्मदाह किया है। हालांकि, घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। मृतका की शादी चार माह पूर्व हुई थी। मायका पक्ष ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।