{"_id":"5c86b4efbdec221420473aa3","slug":"81552332015-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खाली पड़े घर से उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खाली पड़े घर से उड़ाया हजारों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में रविवार रात चोरों ने एक खाली पड़े घर पर धावा बोल दिया और वहां से हजारों का सामान चुरा ले गए। गृहस्वामी समेत सभी परिवारीजन अपने पैतृक गांव बिसवां को गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच की।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला अंबिकापुरम निवासी सुरेश मिश्रा अपने पैतृक गांव बिसवां को गए थे। उनकी बहू मायके गई थी। घर खाली पड़ा था। रविवार रात को चोरों ने घर को निशाना बनाया और तीन हजार की नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत हजारों का सामान पार कर दिया।
सुबह लोगों को जब इसकी जानकारी लगी तो गृहस्वामी को घटना की सूचना दी। इस पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन घरों से चुराया हजारों का सामान
सदरपुर। थाना क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात को तीन घरों को निशाना बनाकर हजारों का माल पार कर दिया। मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदरपुर इलाके के मोमिनखां पुरवा निवासी रामनाथ के घर से चोर ठेलिया चोरी कर ले गए।
इस घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने गांव के ही निवासी सद्दीक के घर के घर से हजारों का माल चोरी कर ले गए। इसके अलावा कैलाश के अहाते में मोटर पंप चोरी हो गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।