{"_id":"5c76dc76bdec2273a83bb19c","slug":"81551293558-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विच ऑन करते जगमगा उठा रसूलपुर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विच ऑन करते जगमगा उठा रसूलपुर गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। यह बात सांसद कौशल किशोर ने कमल ज्योति पर्व एवं विद्युतीकरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने अटरिया मण्डल के रसूलपुर गाव में स्विच ऑन कर बिजली चालू की।
इसके बाद उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारें आई और गईं, लेकिन किसी ने भी आपके लिए नहीं सोचा। भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि हर गांव, मजरे और घरों को बिजली मुहैया कराई जाएगी। आज वो वादा पूरा किया।
आज आपका गांव भी बिजली से रोशन हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पुलवामा में हमले का बदला ले लिया। सेना ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार गिराया है। हम सभी को अपनी सेना पर गर्व है। आज पूरा विश्व हिंदुस्तान के साथ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सांसद ने रसूलपुर बूथ पर कमल ज्योति पर्व मनाते हुए लाभार्थियों के घर दीपक जलाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश पांडेय, मण्डल अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, विस क्षेत्र संयोजक यमुना अवस्थी, बच्चे बाजपेयी, चंद्रप्रकाश सिंह, नीरज सिंह, अमित सिंह, मुन्नन शुक्ला, शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।