{"_id":"5c436c4fbdec22736d6a072a","slug":"81547922511-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने लगाई ढ़ाई लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने लगाई ढ़ाई लाख की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। ऑनलाइन शॉपिंग करने की सुविधा देने वाली एक नामी कंपनी का हवाला देकर साइबर ठगों ने एक युवक को ढाई लाख का चूना लगा दिया। रकम हाथ से चली जाने पर जब युवक को ठगी किए जाने का अहसास हुआ तब उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय कोतवाली व नगर के मोहल्ला झज्जर में रहने वाले राजकुमार कश्यप ने पिछले दिनों एक बार फ्लिपकार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। कुछ दिन बाद इसी कंपनी का हवाला देकर एक कॉल आई। कॉलर ने उन्हें एक महिन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी ईनाम में जीतने की जानकारी दी।
इसके बाद कई किस्तों में 2 लाख 51 हजार रुपये मंगवा लिए। इसके बाद भी जब कॉलर और रकम की मांग करने लगा तो राजकुमार को शक हुआ। मगर तब तक देर हो चुकी थी, साइबर ठगों द्वारा उसे ढाई लाख की चपत लगाई जा चुकी थी। ठगी के इस मामले की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।