{"_id":"5c40c9b6bdec224bff240c79","slug":"81547749814-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम विकास अधिकारी हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राम विकास अधिकारी हुए निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही फर्म से सांठगांठ कर मनमाने ढंग से खरीदी गई सोलर लाइट
सीतापुर। दो ग्राम विकास अधिकारियों ने प्राइवेट फर्म से सांठगांठ कर तीन ग्राम पंचायतों में मनमाने ढंग से सोलर लाइट की खरीद की। इससे राशि का दुरुपयोग हुआ। जांच में दोषी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसका जवाब नहीं दिया। बीडीओ के आरोप पत्र का भी जवाब नहीं दिया। इस संबंध में दोनों वीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रकरण विकास खंड महोली का है। यहां कार्यरत दो ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता और रामलखन वर्मा को दो आरोपों में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर डीडीओ राकेश कुमार पांडेय ने निलंबित कर दिया है। सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच सीडीओ ने कराई।
इसमें पाया कि ग्राम पंचायत बेहड़ा, गौराजलालपुर एवं टीकर टीकर में खरीदी गई सोलर लाइटों में घपला किया गया है। तीन ग्राम पंचायतों श्री बालाजी इंटर प्राइजेज द्वारा सोलर लाइट की आपूर्ति की गई। एक ही फर्म द्वारा आपूर्ति के बावजूद प्रति सोलर लाइट की दर, फोटोग्राफी और श्रमिक चार्ज में भिन्नता जांच अफसर द्वारा पाई गई।
विज्ञापन
जिसके आधार पर जांच अधिकारी ने पाया कि ग्राम पंचायतों में मनमाने ढंग से फर्म से सांठगांठ कर सोलर लाइट खरीदी गई हैं। इस संबंध में सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने एक जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उत्तर न देने पर 16 जुलाई को अनुस्मारक भेजा गया। इसके बाद भी तीन अक्टूबर 2018 तक जवाब नहीं दिया गया।
सोलर लाइट नेडा से खरीदने के निर्देश के बाद भी मनमाने तरीके से स्वार्थहित में सोलर लाइट खरीदी गईं। साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी की गई। बीडीओ महोली ने पांच नवंबर को इस संबंध आरोप पत्र दिया। इसे प्राप्त करने के बाद भी आठ जनवरी तक जवाब नहीं दिया गया।
दूसरे ब्लॉकों में किया गया संबद्ध
डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र कुमार गुप्ता को निलम्बित करने के बाद ब्लॉक खैराबाद से संबद्ध किया है। इनके मामले की जांच बीडीओ खैराबाद करेंगे। ग्राम विकास अधिकारी रामलखन वर्मा को निलम्बित कर ब्लॉक गोंदलामऊ से संबद्ध किया गया है। इनके मामले की जांच बीडीओ एलिया करेंगे।