फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पशुओं के आतंक से तंग स्कूल व ईओ चेंबर को घेरा

पशुओं के आतंक से तंग स्कूल व ईओ चेंबर को घेरा

Thu, 17 Jan 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
पशुओं के आतंक से तंग स्कूल व ईओ चेंबर को घेरा
पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर पशुओं को कराया आजाद
विज्ञापन

सीतापुर/महोली। आवारा पशुओं के आतंक से अब ग्रामीण उग्र हो रहे हैं। एलिया विकासखंड में जहां ग्रामीणों ने स्कूल के अंदर पशुओं को बंद करके विरोध जताया। वहीं महोली नगर पंचायत कार्यालय के अंदर पशुओं को लाकर विरोध दिखाया। अफसरों ने समझा बुझाकर मवेशियों को वहां से हटवाया।

एलिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हासपुर में सुबह करीब 30 आवारा पशु अंदर टहल रहे थे। गेट पर लगा ताला ग्रामीणों ने तोड़ते हुए अपना ताला डाल दिया था। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र गुप्ता व बच्चे जब स्कूल पहुंचे तो ग्रामीणों ने इनको भी अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रामकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाते हुए मवेशियों को मुक्त कराया। इससे करीब एक घंटे तक पढ़ाई बाधित रही। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने ऐसा करने वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महोली में सपा नेता अरुण दीक्षित (मोनू) दर्जनों आवारा पशुओं को लेकर किसानों के साथ आदर्श नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे व विभिन्न पटलों पर आवारा पशुओं को बांधकर विरोध जताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल व इंस्पेक्टर ने आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया।

उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने बताया कि गोशाला का निर्माण 25 जनवरी तक हर हाल में पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके उपरांत आवारा पशुओं को उसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा।

जल्द ही इलाके में बनेगा गोशाला
पिसावां। आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए पिसावां इलाके में गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। महोली विद्यायक शशांक त्रिवेदी के पत्र पर ग्राम पंचायत में खाली करीब चार हेक्टेयर चारागाह की जमीन पर यह निर्माण होगा।

बुधवार को तहसील प्रशासन ने जमीन की नाप की। खंड विकास अधिकारी आरके उपाध्याय ने बताया कि कई जगह चिन्हित की गई हैं। स्थल का निरीक्षण कर लिया गया, जो उचित जगह होगी, वहां जल्द ही कार्य चालू किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि गोशाला में गायों के बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की गई है। उसके अंदर एक पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा, जिसमें हर समय डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वह गायों की पूरी तरह से देखभाल करेंगे। साथ ही गोशाला के अंदर चार टिनशेड बनाए जाएंगे। इन टिनशेड के नीचे गायों का बसेरा रहेगा। वहीं पानी की सप्लाई की भी बेहतर व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed