{"_id":"5bccbba0bdec2269a5528e15","slug":"81540144032-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जनता की नब्ज टटोलेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जनता की नब्ज टटोलेगी भाजपा
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी अब कार्यक्रमों से जनता की नब्ज टटोलेगी। साथ ही तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के जरिए पार्टी न सिर्फ जनता के बीच सरकारी योजनाएं पहुंचाएगी, बल्कि उनके क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत भी परखेगी। रविवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों एवं संपर्क प्रभारियों को गुर सिखाए।
आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने नवंबर में ग्राम संपर्क अभियान, ग्राम चौपाल अभियान और लाभार्थी संपर्क अभियान के बारे में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह तीनों कार्यक्रम सरकार और आम जनता के बीच सेतु का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव को केंद्र बिंदु मानकर भारत के विकास की जो संरचना तैयार की थी, आज उसका व्यापक असर दिखने लगा है। गांवों में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम संपर्क अभियान के तहत पार्टी के जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी 15 दिनों तक प्रत्येक 10 गांवों में जाकर बूथ स्तर पर ग्रामीणों से संपर्क करेंगे। 50 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बूथ स्तर पर लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में बातचीत की जाएगी। साथ ही उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
अनूप गुप्ता ने बताया कि ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाएंगे। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है और जो वंचित रह गए हैं, दोनों की सूची बनाई जाएगी। लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे फीडबैक लिया जाएगा।
जिला प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी योजनाओं की धरातल पर वास्तविकता परखने को महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ योजनाओं को बूथ स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा, बल्कि लोगंो का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ेगा। क्षेत्रीय मंत्री रमापति मौर्य ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान कर जनता से सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।
सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने ग्रामीणों के जीवन में खुशियां भरने का काम किया है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष व संपर्क अभियान प्रभारी राजेश्वर रस्तोगी, आनंद दीक्षित, रमाकांत मिश्रा, सीमा जैन, पूनम मिश्रा, गोदावरी मिश्रा, अचिन मेहरोत्रा, संजय मिश्रा, इंदु सिंह चौहान, अनिल यादव, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।