फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाए 20 हजार

उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाए 20 हजार

Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाए 20 हजार
सिधौली इलाके में दिनदहाड़े घटना से हड़कंप
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर नगर के व्यस्ततम मार्ग से बुधवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने एक रिटायर्ड शिक्षक की बाइक की डिग्गी से 20 हजार की रकम पार कर दी। सरेराह हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

संदना थानाक्षेत्र के इस्माइल गंज में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक मनोहर सिंह बुधवार को अपनी बाइक से सिधौली आए थे। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा सिधौली से उन्होंने 20 हजार रुपये निकाले। रकम अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर वह नगर की तहसील रोड पर स्थित एक किराना दुकान पर खरीदारी करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने रकम पार कर दी। वापस आने पर डिग्गी से रुपये गायब देख उनके होश उड़ गए। दिनदहाड़े रकम गायब होने की खबर से हड़कम्प मच गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed