{"_id":"5bb3baad867a557f551a259e","slug":"81538505389-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर एक कच्ची दीवार ढह गई। इसके मलबे एक बुजुर्ग दब गया। यह देख ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाक्षेत्र के बनौगा में रहने वाले श्रीकेशन (60) पुत्र अयोध्या प्रसाद मंगलवार की दोपहर अपनी कच्ची कोठरी में खड़े थे।
इसी बीच अचानक कोठरी की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई और वह मलबे में दब गया। घर वालों ने ग्रामीणों को मदद से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सर्पदंश से बुजुर्ग की जान गई
सदरपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में सर्पदंश से एक बुजुर्ग की बुजुर्ग की मौत हो गई। क्षेत्र के बेढौरा गांव में रहने वाला छोटेलाल उर्फ बहोरी (65) विगत सोमवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद थाली नल के पास रखने गए थे।
विज्ञापन
इसी दरम्यान अंधेरे में बैठे सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने में लगे रहे। जब हालत नहीं सुधरी तो महमूदाबाद में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।