{"_id":"5bb3ba8d867a557ff96753a9","slug":"81538505357-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी नगर निकाय बने ओडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी नगर निकाय बने ओडीएफ
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने 222 वार्डों को घोषित किया ओडीएफ
सीतापुर। जिले के 11 नगर निकाय क्षेत्र ओडीएफ घोषित हो गए हैं। यानी यहां के कुल 222 वार्डों में सभी लोग शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें से तीन नगर निकाय क्षेत्रों पर शासन ने भी ओडीएफ की मुहर लगा दी है। अन्य निकायों की क्रॉस चेकिंग चल रही है।
बता दें कि जिले में कुल 11 नगर निकाय हैं। इसमें छह नगर पालिका व पांच नगर पंचायत हैं। शासन ने दो अक्तूबर तक सभी नगर निकाय क्षेत्रों को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य दिया था। इस पर नगर निकाय क्षेत्रों में काफी तेजी से काम चला। अब जिले में सीतापुर, खैराबाद, मिश्रिख, बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर नगर पालिका पहले ही ओडीएफ हो चुके हैं।
इसके अलावा नगर पंचायत महोली, हरगांव, तंबौर, पैतेपुर, सिधौली भी ओडीएफ हो गए हैं। इन निकायों के 222 वार्डों में पूर्णरूप से शौचालय बन चुके हैं। सभी लोग शौचालय का ही उपयोग कर रहे हैं। अब शासन ने ओडीएफ की समय सीमा बढ़ाकर भले ही 30 नवंबर कर दी हो। लेकिन जिले में यह काम पहले ही पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय क्षेत्रों को ओडीएफ घोषित करने के बाद केंद्र सरकार की टीम द्वारा इसकी क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। इसके बाद ही शासन ओडीएफ पर अंतिम मुहर लगाता है। वहीं केंद्र सरकार की टीम द्वारा तंबौर, हरगांव व खैराबाद इलाके की क्रॉस चेकिंग के बाद शासन स्तर से ओडीएफ पर मुहर लग चुकी है। जबकि अन्य निकाय क्षेत्रों की शासन स्तर की टीम द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।
तीन निकायों को मिली मंजूरी
जिले के 11 निकाय क्षेत्र ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। शासन स्तर से तीन निकायों पर मुहर भी लग चुकी है।
-प्रेमप्रकाश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट