फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जेल में बंद शिक्षक, फिर भी नहीं दी सूचना

जेल में बंद शिक्षक, फिर भी नहीं दी सूचना

Thu, 09 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद शिक्षक, फिर भी नहीं दी सूचना
जेल में बंद रहा शिक्षक, संकुल प्रभारी ने दबाई सूचना
विज्ञापन


सीतापुर। जेल में एक शिक्षक 21 दिन से बंद रहा और संकुल प्रभारी ने यहा जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग से छुपाए रखे। एमडीएम के रजिस्ट्रर पर चढ़ते सैकड़ों नौनिहाल, पर मौके पर मिलते आधे भी नहीं।

इसका खुलासा बीईओ रेउसा की जांच में हुआ। इस पर बीएसए ने संकुल प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मामला रेउसा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय करस्योरा का है।
विज्ञापन


यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजीम एक मामले में जेल चले गए थे। वह 21 दिन तक जेल में रहे। लेकिन प्रभारी संकुल प्रभारी/प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय रेउसा रामअक्षरबर ने यह सूचना दबाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि संकुल प्रभारी होने के नाते उनको विभाग को इस बात की सूचना देनी चाहिए थी। इसके अलावा बीईओ रेउसा के मुआयने में वह बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। इनका अवकाश प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला।


स्कूल में पंजीकृत 169 के सापेक्ष केवल 68 नौनिहाल मिले। जबकि पिछले दिनों में एमडीएम रजिस्ट्रर पर सौ से अधिक नौनिहाल चढ़ाए जा रहे थे। बीईओ की जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने राम अक्षरबर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed