{"_id":"5984a4d34f1c1b4c028b457a","slug":"81501865171-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर दिखने से दहशत
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली जानवर दिखने से दहशत
ग्रामीण बाघ व तेंदुआ होने का जता रहे संदेह
सिधौली(सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों में एक जंगली जानवर को चहलकदमी करते देखा। ग्रामीण बाघ व तेंदुआ होने का संदेह जता रहे हैं। जबकि वन विभाग के अधिकारी लकड़बघ्घा व भेड़िया होने की बात कह रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। करीब 10 गांवों में दहशत व्याप्त है।
कमलापुरवा निवासी रामदेवी गुुरुवार रात गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी। इसी बीच उसने गांव के श्रीराम के खेत में एक जंगली जानवर को चहलकदमी करते देखा। वह भागकर घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को बताया। इसी बीच गांव के छंगा ने भी खेतों में एक जंगली जानवर देखे जाने की बात कही। यह खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी वीके आनंद अपनी टीम के साथ कमलापुरवा गांव पहुंचे। यहां पर खेतों में कॉम्बिंग की। करीब दो घंटे तक खेतों में पगचिह्न देखे। टीम को छंगा के खेतों में पगचिह्न भी मिले। रेंजर वीके आनंद ने बताया कि ग्रामीणों को भ्रम हुआ है। जो पगचिह्न मिले हैं, वे किसी लकड़बघ्घे या फिर भेड़िये के हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी है। क्षेत्र में जंगली जानवर मौजूद होने की खबर फैलने से क्षेत्र के करीब 10 गांवों में दहशत है।