फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विद्युत कटौती से गुस्साएं किसानों का प्रदर्शन

विद्युत कटौती से गुस्साएं किसानों का प्रदर्शन

Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती से गुस्साएं किसानों का प्रदर्शन
कटौती से आजिज किसानों ने घेरा पावर हाउस
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम
18 घंटे का है आदेश मिल रही 5 घंटे बिजली
नेरी (सीतापुर)। बिजली कटौती से परेशान सैकड़ों किसान गुरुवार को सड़कों पर उतर आए और नेरी पावर हाउस का घेराव किया। किसानों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। इससे आवागमन बाधित हो गया।

प्रदेश सरकार ने गांवों को 18 घंटे बिजली देने का आदेश दिया है लेकिन लोगों को 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि इस समय धन की रोपाई व गन्ने की सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन बिजली न मिल पाने की वजह से धन की रोपाई नहीं हो पा रही है। गन्ने की फसल सूखने की कगार पर है। इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की पर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां पर लगातार अंधाधुंध कटौती जारी है। कटौती से आजिज सैकड़ों किसान गुरुवार को नेरी पावर हाउस पर एकत्र हुए। बाद में वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पावर हाउस के सामने खंभे डालकर जाम भी लगा दिया। इससे वहां पर आवागमन बाधित रहा। किसान बलविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 18 घंटे बिजली देने का वादा किया, पर उसे पूरा नहीं किया। ग्रामीण इलाकों में महज पांच से छह घंटे विद्युतापूर्ति मिल रही है। बलविंदर सिंह, नीलकंठ वर्मा, राजू वर्मा, ओंमकार, परमजीत सिंह, प्रकाश, नंदा, राजा बाबू आदि किसान शामिल रहे। उधर, प्रदर्शनकारी जिम्मेदारों से वार्ता करने की मांग कर रहे थे, पर किसी भी अधिकारी मौके पर पहुंचा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed