फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   80 percent voting with Violence

हिंसा के बीच 80 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

इसके अलावा रेउसा के बांछेपुर में उपद्रव बढ़ता देख पुलिस के लाठियां भांजीं, जिसमें तीन महिलाओं को चोटें आईं। हिंसा के बाद भी 80 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ चौथे चरण के चार ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के 4763 पदों पर खड़े 5833 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई।

विज्ञापन


चौथेेेे चरण का मतदान ब्लॉक रेउसा, महमूदाबाद रामपुर मथुरा और बेहटा में निर्धारित समय सुबह 7 बजे प्रारंभ हो गया था। इन ब्लॉकों में 348 प्रधान पदों पर 2184 व 4415 सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर 3686 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए चारों ब्लॉकों में 385 मतदान केन्द्र व 946 मतदेय स्थल बना गए थे।
विज्ञापन


सुबह ठंड व कोहरे की वजह से मतदाताओं ने घरों से निकलने में आलस दिखाया। हालांकि आठ बजे के बाद जब सूर्यदेव ने चमक बिखेरनी शुरू की तो बूथों पर रौनक दिखी। मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान ब्लॉक महमूदाबाद के शाहपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी से वोट न डाल पाने, रेउसा के करस्यौरा में एक प्रत्याशी द्वारा बूथ के बाहर प्रचार करने की शिकायतें कंट्रोल रूम में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर इन शिकायतों का निदान कराने में जुट गए। इसी बीच ब्लॉक रेउसा के बांछेपुर पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में विवाद के बाद हालात बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। जबकि सिकरोहर बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए।

दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। वहीं ब्लॉक बेहटा के सूरेपारा में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। सूचना पर अफसरों ने बूथ पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालात काबू में कर लिया।


हालांकि संघर्ष के बाद भी किसी बूथ पर मतदान प्रभावित नहीं हुआ। बवाल के बीच चल रहे मतदान में दस बजे तक 27 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। जबकि दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed