फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गर्मी के तल्ख तेवरों ने जीना किया मुहाल

गर्मी के तल्ख तेवरों ने जीना किया मुहाल

Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के तल्ख तेवरों ने जीना किया मुहाल
बदन में चुभन का अहसास कराती रहीं सूरज की तेज किरणें
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी के तल्ख तेवर बरकरार है। गुरुवार को भी सूर्य देव के प्रकोप ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया। दोपहर में तो गर्मी का असर अपने चरम पर रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के जतन करते दिखाई दिए।

मौसम के तल्ख तेवर से लोगों की शहर के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक रास्तों पर आवाजाही कम नजर आई। अधिकतम पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सूरज की गर्म किरणें बदन में चुभने लगीं। तपिश से आम जनमानस बुरी तरह बेहाल नजर आया।
विज्ञापन


दोपहर होते-होते तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आलम यह रहा कि तेज धूप के साथ लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी। भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिसके चलते दोपहर को शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखे व कूलर भी गर्मी के सितम से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। देर शाम तक गर्मी के तेवर बरकरार रहे। जिससे लोगों का बदन पसीने से तरबतर होता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नही हैं।

लू लगने पर अपनाएं ये देशी नुस्खे, मिलेगी राहत
गर्मी के सीजन में लू लगने की संभावना बनी रहती हैं। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। फिर भी लू लगने पर प्राथमिक उपचार के तौर पर देशी नुस्खे बेहद कारगर साबित होते हैं। जानकार बताते हैं कि लू लगने पर तत्काल व्यक्ति को छाया वाली ठंडी जगह पर लिटा दें।

ठंडे पानी से भीगे कपड़े से हाथ, पैर, सिर को देर तक पोंछें। सिर पर लगातार ठंडा पानी डालना चाहिए। कच्चा प्याज पीसकर उससे तलवों में मालिश करें। इसके अलावा नीचे से ऊपर की तरफ सामान्य मालिश करते रहें।


लू में नमक भी कारगर है। जब भी ऐसा हो तो तत्काल चुटकी भर नमक पानी में घोलकर पी लेना चाहिए। इससे परेशानी बढ़ती नहीं। लू लगने के बाद भी नमक शरीर के अंदर गया तो तापमान नियंत्रित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed