{"_id":"5cc89578bdec2207826dc1a7","slug":"71556649336-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट, शहर कोतवाली व महमूदाबाद इलाके में हुई घटनाएं
सीतापुर। रामकोट इलाके में एक कार की टक्कर से बालिका की मौत पर गांव व परिवार के लोगों ने जहां जाम लगा कर प्रदर्शन किया, वहीं शहर कोतवाली में भी एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा चालक की जान चली गई। महमूदाबाद इलाके में भी एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए।
रामकोट थाना क्षेत्र के पथरी गांव निवासी उमेश कुमार की आठ वर्षीय बेटी जूही मंगलवार को गांव के सामने स्थित खेत जा रही थी। जब वह रामकोट-कुतुबनगर मार्ग पार कर रही थी, तभी कुतुबनगर की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बालिका को टक्कर मार दी। इस हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद फौरन वह ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सैकड़ों की भीड़ ने कुतुबनगर मार्ग पर गांव के पास ही जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर फौरन रामकोट इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिवारीजन को हर संभव मदद का आश्वासन देकर लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
जिसके बाद लोगों ने बाधित आवागमन को बहाल होने दिया। पुलिस का कहना है कि बालिका को टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई होगी। खैराबाद थाना क्षेत्र के मलुही सरैंया मजरा इंजलगंज खपरैला गांव निवासी 35 वर्षीय बांकेलाल पुत्र परशुराम रिक्शा चलाकर परिवार की जीविका चलाता था।
सोमवार की देर शाम वह रिक्शा लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के वैदेही वाटिका के पास से गुजर रहा था। तभी उसे एक तेज रफ्तर अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकल गया। हादसे में बांकेलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे कुछ लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उसकी देर रात मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस ने भी जांच की है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। महमूदाबाद सदरपुर थाना क्षेत्र के लछिमनपुर निवासी सोबरन अपने गांव के ही साथी विजय के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी बाराबंकी के देवां मंगलवार की दोपहर जा रहा था।
इसी बीच महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर पचदेवरा स्थित सिद्धबाबा के स्थान के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने सोबरन को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।