फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों का बदला समय

भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों का बदला समय

Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों का बदला समय
सीतापुर। जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे के मध्य संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे आमजन त्रस्त है। नौनिहालों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है। खासकर स्कूल से वापस आते समय उनको लू लगने की अधिक संभावना बनी रहती है। शिक्षक संगठन लगातार स्कूलों का समय परिवर्तित करने की मांग कर रहे थे। इस पर डीएम ने स्कूल का समय परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बीएसए अजय कुमार ने बताया कि अब स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगे। यह आदेश तत्काल लागू कर दिया गया है। जिले में संचालित प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक केे सभी बोर्डों के स्कूल चाहे मान्यता प्राप्त हो या सरकारी सभी पर लागू होगा। अगर कोई स्कूल इसका पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed