{"_id":"5c797be1bdec224c0b48a9da","slug":"71551465441-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में थम गईं तीन की सांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में थम गईं तीन की सांसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
कमलापुर/सिधौली (सीतापुर)। जिले के कमलापुर और सिधौली थाना इलाकों में सड़क हादसों के दौरान दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार सगे भाइयों को तिलक समारोह से वापस लौटते समय हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी जबकि एक बाइक सवार शादी समारोह में जाते समय खड़े ट्रैक्टर में भिड़ गया।
खैराबाद थानाक्षेत्र के छतौरा गांव में रहने वाले अनिल कुमार (25) तथा रामनाथ (38) पुत्रगण संतराम गुरुवार की रात कमलापुर क्षेत्र के चंदोखा गांव में रहने वाले सियाराम के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे।
हाईवे पर गोन नदी पुल के करीब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कसमंडा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद कार सवार मौके पर वाहन छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि कार कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
दूसरी तरफ जिला बाराबंकी के थाना घुघटेर अंतर्गत बाकरपुरवा निवासी राहुल (25) पुत्र मूलचंद्र अपने रिश्तेदारी में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने बाइक से मछरेहटा जा रहा था। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर गुुरुवार की देर रात अनोगी मोड़ के करीब खड़े एक ट्रैक्टर में बाइक टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी सिधौली लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गन्ना लदी ट्रॉली पलटी
रामगढ़। संदना थानाक्षेत्र में गन्ना की ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार की सायं महसुई में एक दुकान के सामने अचानक पलट गई। इस हादसे में दुकानदार खुशीराम बाल-बाल बच गया। रामगढ़ चीनी मिल गन्ना ले जाते समय होने वाले हादसे में दुकान का काफी सामान उसके नीचे दबकर नष्ट हो गया।