{"_id":"5c3a2f96bdec22736354fd08","slug":"71547317142-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी व जेवर सहित दस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी व जेवर सहित दस लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना (सीतापुर)। थाना इलाके में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी व जेवर समेत करीब लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गांव के बाहर सुबह खाली बक्से पड़े पाए गए। गृह स्वामी ने शनिवार की सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सीओ मिश्रिख व एसओ ने डॉग स्क्वायड टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाक्षेत्र के कुचलाई गांव में रहने वाले मासूम अली के घर में पीछे की दीवार में चढ़कर शुक्रवार रात चोर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद चोर घर से पांच बक्से व एक सूटकेस उठा ले गए। सुबह आंख खुलने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई।
गृह स्वामी के मुताबिक बक्सों में रखी 50 हजार की नकदी, मां, पत्नी व भाई की बीबी के जेवर समेत करीब 10 लाख का माल चोर बटोर ले गए। उधर, गांव के बाहर खेत से खाली बक्से व सूटकेस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।