{"_id":"5bce1117bdec22697c0a8614","slug":"71540231447-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, उखाड़े मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, उखाड़े मीटर
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन ने वसूली के लिए जारी की आरसी
सीतापुर। पावर कॉर्पोरेशन अपने बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। सोमवार को शहर में अभियान चलाकर 13 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काट दिए गए। यह लंबे समय से बकाएदार चल रहे थे। इस पर इनके मीटर भी उखाड़ लिए गए। साथ ही आरसी जारी की गई है।
पावर कॉर्पोरेशन 10 हजार के ऊपर के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रहा है। शहर में सोमवार को एसडीओ रवि कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। आलमनगर निवासी कैलाश चंद पांडेय के ऊपर 83 हजार बकाया चल रहा था।
इसी प्रकार आलमनगर गदियाना निवासी रितेश श्रीवास्तव के ऊपर करीब 42 हजार, लोहारबाग निवासी जेपी भरतिया के ऊपर करीब 22 हजार, आलमनगर निवासी बीना के ऊपर करीब 54 हजार, यही की मनोरमा के ऊपर करीब 62 हजार, गुरुद्वारा रोड निवासी हरमोहन दीक्षित पर करीब एक लाख, रम्पा रोड निवासी गया प्रसाद के ऊपर 57 हजार, मछली मंडी निवासी मां गायत्री आश्रम पर 60 हजार, लोहारबाग के गंगाधर पर 89 हजार, आलमनगर निवासी मिथुन राठौर पर 72 हजार, अरशद पर 32 हजार, लोहारबाग के चंद्रमा प्रसाद पर एक लाख 22 हजार, आलमनगर के कल्लन अली पर करीब एक लाख 30 हजार रुपया बकाया था।
विज्ञापन
इस पर इन सभी के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। साथ ही इनके मीटर उखाड़ते हुए आरसी जारी की गई है। मीटर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए है। अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि बकाया जमा न करने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।