फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विधायक व पुत्र पर लगाया काम में हस्तक्षेप करने का आरोप

विधायक व पुत्र पर लगाया काम में हस्तक्षेप करने का आरोप

Sun, 21 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विधायक व पुत्र पर लगाया काम में हस्तक्षेप करने का आरोप
सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका की चेयरमैन सरला देवी ने मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव व पुत्र ब्लॉक प्रमुख मछरेहटा विजय भार्गव पर प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्याय न मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सरला देवी का कहना है कि मिश्रिख विधायक की ओर से दबाव बनाया जा रहा है कि मैं घर पर बैठी रहूं। उनके पुत्र द्वारा नगर पालिका का संचालन किया जाए। मेरे द्वारा इन्कार करने पर फर्जी शिकायतें कराकर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, शिकायतकर्ता अमित मेहरोत्रा ने फर्जी बिल पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर फर्जी शिकायतें करवाई जा रही है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए उकसाया जा रहा है। ईओ भी कह रहे हैं कि मेरे ऊपर विधायक का दबाव है। इसके कारण काम करना मुश्किल हो रहा है। अगर न्याय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। सरला देवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझ से नहीं है कोई लेना-देना
मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। शिकायतें सभासदों की ओर से की जा रही हैं। मुझ से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, अगर इनके आवास की जांच करा ली जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विजय भार्गव, ब्लॉक प्रमुख मछरेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed