फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीएचसी के माध्यम से दूर होगी बिजली समस्याएं

सीएचसी के माध्यम से दूर होगी बिजली समस्याएं

Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी के माध्यम से दूर होगी बिजली समस्याएं
सीतापुर। ग्रामीण इलाके के विद्युत उपभोक्ताओं को अब अपनी बिजली संबंधी समस्याओं के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा। यह समस्याएं गांव स्तर पर स्थापित सीएससी के माध्यम से दूर की जाएंगी। इन केंद्रों पर बिजली बिल जमा करने सहित मीटर लगाने व मीटर हटाने तक की सुविधा मिलेगी। सोमवार को जिले के 40 केंद्रों पर पावर कॉर्पोरेशन द्वारा विद्युत कैंप आयोजित किए जाएंगे। यहां पर उपभोक्ता आकर अपनी समस्या निस्तारित कर सकते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को अपने बिल संशोधन कराने, मीटर लगवाने, मीटर बदलवाने, लोड बढ़वाने के लिए उपकेंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे एक तो उनका समय अधिक खर्च होता है वही आने जाने में दिक्कत होती है। अब यह समस्या एक ही झटके में दूर हो जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन व सीएससी के मध्य एक समझौता हुआ है। इसके तहत सीएससी पर विद्युत कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। यहां पर आने वाले उपभोक्ताओं की सभी दिक्कत दूर की जाएगी। साथ ही सीएससी के माध्यम से आप अपनी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराकर दूर करा सकते हैं। इससे एक तो सीएससी का कामकाज बढ़ेगा, जनता का इनके प्रति विश्वास पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर ही आसानी से सुविधाएं मिल सकेंगी। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। जिले के करीब 40 सीएससी पर विद्युत कैंप लगाए जाएंगे। इस दिन कोई भी उपभोक्ता यहां आकर सुबह 10 से छह बजे के बीच अपनी समस्या दूर करा सकता है। मौके पर ही शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।

10 हजार से ऊपर के बकाएदारों की कटेगी बिजली
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि 10 हजार के ऊपर के बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इनमेें विद्युत वितरण खंड प्रथम में 11738, द्वितीय में 21257, विद्युत वितरण खंड महमूदाबाद में 18716 व विद्युत वितरण खंड बिसवां में 13821 उपभोक्ता चिन्हित किए गए है। इन उपभोक्ताओ के 10 हजार से अधिक के बिजली बिल है। इनको अभियान चलाकर काटा जाएगा। साथ ही बकाएदारी की वसूली की जाएगी।



दूर कराएं समस्याएं
सीएससी के माध्यम से बिजली बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली समस्या शिकायत यहां पर दर्ज कराकर दूर कर सकते हैं। आज केंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे। यहां पर अधिकतर उपभोक्ता पहुंचकर अपनी समस्या दूर करा लें।
- एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed