{"_id":"5b5e053c4f1c1b4d748b7a33","slug":"71532888380-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बिजली न मिलने से 60 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बिजली न मिलने से 60 हजार लोग परेशान
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सकरन इलाके के 12 गांवों में तीन से बिजली गुल है। कारण यह है कि यहां के जर्जर तार टूट गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन से शिकायत दर्ज कराई। फिर भी इ फॉल्ट को सही नहीं किया जा सका है। इससे ग्रामीणों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। तीन दिन से बिजली न मिलने से करीब 60 लोग परेशान हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सकरन इलाके के धनपुरिया, पलौली, कडबडा, दुगाना, इटौवा, सिरकिंडा, उमराकला, सकरन, लखुआबेहड़, सुमरावां, तारपारा, सैदापुर आदि गांवों को लहरपुर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। 26 जुलाई से इन गांवों में आपूर्ति बंद चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों में बिछी विद्युत लाइन बहुत जर्जर हो चुकी है।
आए दिन कहीं न कहीं तार टूटते रहते है। शिकायत करते हैं, तब भी जिम्मेदार इनको सही करने नहीं आते है। यही हाल तीन दिन से चल रहा है। इसकी रोजाना शिकायत की जा रही है। हर बार जल्द आपूर्ति शुरू करने की बात कहकर टाल दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लहरपुर से आने वाली एचटी लाइन को कुछ अराजक तत्व अधिकतर सकरन के कडबड़ा के पास से डिस्टर्ब कर देते है, जिससे आए दिन विद्युत आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन
उपभोक्ता पैकरमा यादव, देशराज वर्मा, पहाडी लाल, वीरेंद्र प्रताप, रामप्रसाद आदि ने कहा कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन से जर्जर विद्युत तार बदलने की मांग की है। आपूर्ति बंद होने से करीब 60 हजार की आबादी प्रभावित है।
अवर अभियंता संतोष मौर्या ने कहा कि विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गई है। लाइनमैन को चेक करने के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि कल तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।