फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दवा कारोबारी नहीं कर पाएंगे कर चोरी

दवा कारोबारी नहीं कर पाएंगे कर चोरी

Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दवा कारोबारी नहीं कर पाएंगे कर चोरी
आयकर विभाग ने पैनकार्ड की मांगी जानकारी, केमिस्टों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के दवा कारोबारी अब आयकर की चोरी नहीं कर पाएंगे। वास्तविक बिक्री पर कर की अदायगी करनी होगी। अगर चोरी कर रहे है तो यह क्रॉस चेकिंग में पकड़ी जाएगी। इसके बाद जुर्माना लगाते हुए पूरा कर वसूला जाएगा।

यह सब आयकर विभाग द्वारा पैनकार्ड के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए पैनकार्ड की डिटेल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से मांगी गई है। डीआई से इसकी डिटेल एकत्र करनी शुुरू कर दी है। जिले के करीब 1600 फुटकर दवा विक्रेता है। जबकि 300 थोक व्यापारी है।
विज्ञापन


अभी तक यह व्यापारी बिना पैनकार्ड के ही कारोबार कर रहे थे। अब शासन ने दवा के लाइसेंस में पैनकार्ड की अनिवार्यता कर दी है। बिना पैनकार्ड के लाइसेंस नहीं बनेगा। इसके बाद अब आयकर विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह व्यापारी रोजाना कितना कारोबार करते हैं, उसके बाद वर्ष के अंत में कितना आयकर जमा करते हैं। इसकी अब पूरी डिटेल पैनकार्ड से आसानी से मिल जाएगी। इस पर आयकर विभाग ने इन व्यापारियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से सभी व्यापारियों के पैनकार्ड नंबर मांगे हैं। इसके बाद इन व्यापारियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही अब तक पैनकार्ड नंबर पर हुई खरीद फरोख्त का भी ब्यौरा देखा जाएगा। उसके बाद वास्तविक आंकलन करके कार्रवाई की जाएगी। इससे दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पावर कॉर्पोरेशन भी कसेगा शिकंजा
दवा कारोबारियों पर अब पावर कॉर्पोरेशन भी शिकंजा कसेगा। मेडिकल स्टोर संचालक करते तो व्यवसायिक कारोबार है लेकिन अधिकांश लोगों ने घरेलू कनेक्शन ले रखे हैं। इससे पावर कॉर्पोरेशन को प्रतिमाह लाखों का चूना लग रहा है।

इस पर विभाग ने डीआई से मेडिकल स्टोर संचालकों की सूची तलब की है। इस सूची के बाद इनके विद्युत कनेक्शन चेक किए जाएंगे। अगर घरेलू मिलते हैं तो उनको कॉमर्शियल किया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।


जल्द देंगे सूची
आयकर विभाग ने पैनकार्ड नंबर व पावर कॉर्पोरेशन ने मेडिकल स्टोरों की सूची मांगी है। इस सूची को जल्द सौंप दिया जाएगा। उसके बाद यह विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे।
-नवीन कुमार, जिला औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed