फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Tue, 24 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
अमर उजाला ने जिले के 50 मेधावियों को ‘भविष्य ज्योति सम्मान’ से नवाजा
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर्स को मंगलवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित एक समारोह में ‘भविष्य ज्योति सम्मान’ में सम्मानित किया गया। डीएम शीतल वर्मा और एसपी प्रभाकर चौधरी ने इन मेधावियों को मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया तो सभी के चेहरे खिल उठे।

शहर के स्टडीवेल पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान प्रदेश की मेरिट में जगह बनाने वाले पांच टॉपर्स सहित जिले के 50 मेधावियों को सम्मानित किया गया। डीएम व एसपी द्वारा मेधावियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में सफल होने के टिप्स भी दिए गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम शीतल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि एसपी प्रभाकर चौधरी के साथ प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने वाले पांच टॉपर्स द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में आठवीं रैंक लाने वाली सरिता देवी और हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट में तीसरी रैंक लाने वाले विनय कुमार वर्मा, पांचवीं रैंक लाने वाले अनमोल कुमार, आठवीं रैंक लाने वाले लवकुश वर्मा तथा नवीं रैंक लाने वाले अभिषेक जायसवाल सहित 50 मेधावियों को डीएम व एसपी ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम के पूछने पर मेधावियों ने अपना लक्ष्य भी साझा किया। जिस पर अतिथियों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए जीवन में सफल होने के उन्हें टिप्स दिए। इस मौके पर डीआईओएस नरेन्द्र शर्मा, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनीत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed