{"_id":"5b5765ec4f1c1b4d748b6c57","slug":"71532454380-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन कल
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन कल
अमर उजाला करेगा शहीदों के परिवारीजनों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित, बरसेगी काव्य फुहारें
सीतापुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को ‘अमर उजाला’ परिवार की ओर से ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहीदों के परिवारीजनों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शहीदों की याद में एक काव्य श्रद्धांजलि भी होगा। इसमें देश के प्रख्यात कवि अपनी कविताओं की फुहार से दर्शकों को सराबोर करेंगे। आयोजन गुरुवार की शाम 6 बजे शहर के जीके ग्राउंड में होगा। इसमें कारगिल जंग में अपने पराक्रम का लोहा मनवाने वाले शहीद सैनिकों के परिवारीजनों व पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में प्रख्यात कवियों का जमावड़ा लगेगा। इसमें कविता तिवारी लखनऊ, दिनेश बावरा मुंबई, विनय विनम्र झारखंड, कमलेश राजहंस मिर्जापुर, गजेन्द्र प्रियांशु बाराबंकी और देवेश तिवारी हरदोई अपनी काव्य रचनाओं की फुहारें बरसाकर कार्यक्रम की शान बढ़ाएंगे।