{"_id":"59ff477c4f1c1b6f548bb2da","slug":"71509902204-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
सीतापुर। लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक सवार लखनऊ जा रहा था।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वाकरपुर निवासी रामचंद्र (40) शनिवार रात वह मोटर साइकिल से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ जा रहा था।
रास्ते में मडियांव थाना क्षेत्र में भिठौली के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिक उसे लेकर केजीएमयू भागे, लेकिन रामचंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना पाते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को अपने घर ले आए। यहां पर परिवार ने रविवार की सुबह इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।