{"_id":"59fb56c94f1c1bcd538bab2a","slug":"71509643977-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने छात्र को बाइक से उठाया, पीटकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने छात्र को बाइक से उठाया, पीटकर छोड़ा
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को बाइक से उठाया, पीटकर छोड़ा
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार कुछ युवकों ने एक छात्र को उठा लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई कर एक रेलवे क्रॉसिंग के निकट छोड़ दिया।
पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह लड़ाई छात्रों के बीच की है, जिन्होंने मनमुटाव के चलते ऐसा काम किया है।
रामकोट के भगवानपुर निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी का पुत्र आनंदी देवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। गुरुवार शाम वह रानीकोठी में कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था।
श्यामनाथ मंदिर के निकट बाइक व स्कूटी पर सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवकों ने उसे साइकिल से खींचकर बाइक पर बैठा लिया और मौके से निकल भागे।
जिसने भी इस घटना को देखा, वह अपहरण की बात कहने लगा। खबर मिलते ही एएसपी मधुबन सिंह व सीओ योगेंद्र सिंह ने पुलिस को सक्रिय कर दिया।
इसी बीच छात्र को उठाकर ले जाने वाले युवकों ने शहर के आनंद नगर के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर छात्र को जमकर पीटा और मौके से भाग गए।
पीड़ित छात्र ने पुलिस को दो लोगों के नाम बताए हैं। छात्र के परिवार ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों का आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। अभी तक पता चला है कि किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।