{"_id":"59fa13484f1c1bcd538ba77d","slug":"71509561160-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज प्रताप ने पेश की ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज प्रताप ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज प्रताप ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
हरगांव। बैंक में पड़े मिले 13 हजार रुपये लौटाकर सकरन के तेज प्रताप ने ईमानदारी की एक मिसाल कायम की है। सकरन के दुगाना निवासी तेज प्रताप सिंह 31 अक्तूबर को स्टेट बैंक शाखा, हरगांव में गया था।
यहां बैंक परिसर में उसे 13 हजार रुपये फर्श पर पड़े मिले। तेज प्रताप ने रुपयों की गड्ढी को उठाया और बैंक में आवाज लगाई, लेकिन जब रुपयों के मालिक का पता नहीं चला तो तेज प्रताप ने उन रुपयों को विशेष सहायक रामसेवक को सौंप दिया और अपने घर चला गया।
इधर, बुधवार सुबह ही हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नौनेर निवासी विद्यासागर मिश्र बैंक पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने बैंक प्रबंधक मनोज ढल्ल को बैंक में रुपये गिर जाने की बात बताई।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक ने विद्यासागर को आश्वासन दिया कि, परेशान न हों, रुपये सुरक्षित हैं। जिसके बाद बैंक प्रबंधक ने तेज प्रताप सिंह को बैंक बुलाया और उसके ही हाथों से विद्या सागर को रुपये लौटाए। रुपये पाने के बाद विद्या ईमानदारी की मिसाल तेज प्रताप की तारीफ करते दिखे।