फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   69.50 percent voting in third phase

तीसरे चरण में 69.50 फीसदी मतदान

Sat, 17 Oct 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 17 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन

छिटपुट गड़बड़ियों के बीच पंचायत चुनाव का तीसरा चरण सकुशल निपट गया। इस चरण में 423 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2536 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। तीसरे चरण में मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया।

विज्ञापन


इस चरण में पहले दो चरणों की अपेक्षा सबसे ज्यादा 69.50 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कई बूथों पर मतदाता सूची में नाम न होने से सैकड़ों लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। 
विज्ञापन


तीसरे चरण में शनिवार को ब्लॉक हरगांव, बिसवां, पहला तथा महमूदाबाद में डीडीसी की 17 और बीडीसी की 423 सीटों पर वोट डाले गए। जिला पंचायत सदस्य की 17 सीटों पर 268 जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 423 पदों पर 2268 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में मतदान के लिए 394 पोलिंग सेंटर तथा 936 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। इन बूथों पर 4306 मतदान कार्मिक लगाए गए थे। मतदान अपने निर्धारित समय सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया।

ब्लॉक हरगांव के पोलिंग बूथ तुर्ती पर सुबह 10 बजे तक 1675 मतों में से 446 मतदाता वोट डाल चुके थे। पोलिंग बूथ भदेवां द्वितीय में 11:35 बजे तक 1897 मतों में से 439 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

इस दौरान सलारपुर, गोवर्धनपुर पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायतें आईं। नाम न होने से वोट डालने से वंचित लोगों ने गुस्से का इजहार किया। ब्लॉक हरगांव के सलारपुर में लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान कुछ देर के लिए बूथ पर गहमा-गहमी रही। अफसरों ने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया। सुबह से बूथों पर लगी लंबी कतारें दिन चढ़ने के साथ ही कम होने लगीं।

ब्लॉक बिसवां के पोलिंग बूथ मझिगवां में दोपहर 12 बजे तक मतदान सुस्त रफ्तार से चला। पोलिंग बूथ टिकरा में सन्नाटा पसरा दिखा। अब इक्का-दुक्का मतदाता आते हैं और वोट डालकर चले जाते हैं।


पोलिंग बूथ विसेंडा व परसेहरा में गहमागहमी दिखी। वोट डालने के उत्साह में मतदाता बूथ पर लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तीसरे चरण में वोटों की बरसात हुई। पहले चरण में 62 व दूसरे चरण में 68 फीसदी वोट पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed