{"_id":"58adc33e4f1c1b0853b25130","slug":"684-worker-in-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में लगाए गए 684 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में लगाए गए 684 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में 11 मार्च को वोटों की गिनती होगी। इस कार्य में विधानसभा क्षेत्रवार रिजर्व समेत 684 कार्मिकों की ड्यूटियां लगेंगी। रेंडमाइजेशन के जरिए टेबलवार ड्यूटियां लगेंगी। एक मार्च को मतगणना में लगने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग में इन्हें काउंटिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
सीतापुर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में 19 फरवरी को वोट पड़े थे। 11 मार्च को जनपद की नौ सीटों की मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौदह-चौदह टेबल लगाई गईं हैं। यहां की नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 171 पार्टियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक पार्टी में चार-चार कार्मिक हैं। इस कार्य में रिजर्व समेत 171 पार्टियों के 684 कार्मिक लगाए गए हैं। जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय के डॉयरेक्टर एपी सिंह बताते हैं कि प्रत्येक विधानसभा में गणना को लेकर 19 पार्टियां बनाई जा रही हैं जो निष्पक्ष व स्वतंत्र काउंटिंग का कार्य संपादित करेंगी। पार्टियों में एक सुपरवाइजर, सहायक के साथ एक माइक्रोऑब्जर्वर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन