फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   68 percent of Corona warriors take the first dose of vaccine

68 फीसद कोरोना योद्वाओं ने ली वैक्सीन की पहली डोज

Sat, 30 Jan 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
68 percent of Corona warriors take the first dose of vaccine
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन 21 केंद्रों पर 68 फीसदी योद्धाओं ने टीका लगवाया। सीएचसी खैराबाद में सीएमओ दफ्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ टीका लगवाकर कोरोना को समाप्त करने का संकल्प लिया। वहीं, 32 फीसदी कोरोना योद्धा सूचना के बाद भी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण दो दिन से चलाया जा रहा है। पहले दिन 23 केंद्रों पर 5039 कोरोना योद्धाओं को बुलाया गया था जिनमें से 3175 ने टीका लगवाया था। शुक्रवार को फिर से 21 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। कोरोना योद्धा अपने मेसेज के अनुसार केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

गेट पर ही उनका लिस्ट से नाम मिलान करके अंदर प्रवेश दिया गया। वेटिंग रूम में बैठाए जाने के कुछ देर बाद टीकाकरण कक्ष के अंदर से कॉल आई। टीका लगवाकर योद्धा हंसी-खुशी के साथ केंद्र से बाहर निकलते रहे। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक प्रत्येक केंद्र पर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीएमओ दफ्तर के अफसर व कर्मचारी सीएचसी खैराबाद पहुंचे और टीका लगवाया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह, डॉ. उदय प्रताप, डॉ. सुरेंद्र शाही, डॉ. रविदास, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अखिलेश सिंह, जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी राजकुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी अचल त्रिपाठी ने भी टीका लगवाया।
इस दिन 21 केंद्रों पर 4136 कोरोना योद्धाओं को बुलाया गया था जिनमें से 2817 ने टीका लगवाया जबकि 1319 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर रहे। वैक्सीन की डोज लेने वाले योद्धाओं को अब 28 दिन बाद फिर से दूसरी डोज दी जाएगी।

बिसवां में 125, रेउसा में 134, परसेंडी में 138, महमूदाबाद में 129, गोंदलामऊ में 145, कसमंडा में 149, सिधौली में 109, हरगांव में 81, मिश्रिख में 90, तंबौर में 173, मछरेहटा में 161, पिसावां में 79, जिला महिला अस्पताल में 90, एलिया में 92, लहरपुर में 92, हिन्द मेडिकल कॉलेज में 195, सांडा में 185, खैराबाद में 99, रामपुर मथुरा में 189, महोली में 158 व पहला में 204 योद्धाओं ने टीका लगवाया।
जिले में चला दो दिन का टीकाकरण अभियान पूरी तरह से सफल रहा है। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं हुई। अब अगले चरण की तैयारी की जाएगी।
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed