{"_id":"094f358da5d4c3388d5dc08151af6a73","slug":"64-officers-received-notice-on-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही मिलने पर 64 अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही मिलने पर 64 अफसरों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्याह्न भोजन योजना की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत न करने पर सीडीओ ने 64 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यह कार्रवाई डीएम के फरमान पर की गई है। सभी से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
शासन ने मध्याह्न भोजन योजना में प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों को बुधवार को कोफ्ता व चावल के साथ दूध देने की योजना बनाई थी।
इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए 22 जुलाई को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने 140 जिला स्तरीय अफसरों की टीमें गठित कर उन्हें विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
एक पखवारा बीत चुका है पर 64 अफसरों ने अभी तक निरीक्षण आख्या उपलब्ध नहीं कराई है। इनमें लापरवाही बरतने वालों में जिला विद्यालय निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, 11 खंड विकास अधिकारी, 13 प्रभारी चिकित्साधिकारी, 15 सहायक विकास अधिकारी पंचायत, 11 पूर्ति निरीक्षक व 12 नायब तहसीलदार शामिल है।
विज्ञापन
इनके द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट न मुहैया कराने पर विभाग ने जिला प्रशासन के समक्ष फाइल प्रस्तुत की थी। इस पर जिलाधिकारी गंगवार ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के सीडीओ को निर्देश दिए थे।
इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके जरिए सभी से तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।